Saturday, March 10, 2012

प्रेम संबंधों की कहानियां ' का लोकार्पण


२८ फरवरी विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली में चर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव के सद्य प्रकाशित कथा संग्रह 'प्रेम संबंधों की कहानियां' का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामदरश मिश्र के हाथों हुआ । नमन प्रकाशन दिल्ली से श्री अनिल कुमार द्वारा संपादित प्रेम संबंधों की कहानियां श्रंखला के अंतर्गत प्रकाशित संतोष श्रीवास्तव के कथा संग्रह में चौदह कहानियां हैं। अनिल कुमार ने इन चौदह कहानियों का जिक्र करते हुए बताया कि इन कहानियों में जिंदगी के तमाम रिश्तों को मात्र प्रेम से दृढ़ता मिली है। वरिष्ठ कथा लेखिका चन्द्रकान्ता ने कहा 'संतोष की कहानियां अबतक सामाजिक समस्याओं को लेकर मन में गहरा असर छोड़ती थीं अब प्रेम प्रधान कहानियों में संतोष की लेखनी ने निश्चय ही प्रेम की सर्व व्यापकता को उकेरा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. राम दरश मिश्र ने लेखिका को बधाए देते हुए कहा कि वे लगातार मानवीय मूल्यों पर लिख रही हैं जो कि उनके प्रौढ़ लेखन का प्रतीक है। शहतूत पक गए हैं,अजुध्या की लपटें, अपना-अपना नर्क, मन में गहरे उतर कर तमाम भावों को आलोड़ित करती हैं। प्रकाशक नितिन गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। अंजुमन संस्था की महासचिव सुमीता केशवा ने संतोष श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। समय-संवाद के संपादक रमेशकुमार ने संतोष श्रीवास्तव का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में रजनीकान्त, विकेश निझावन, प्रकाश मनु, रजनी गुप्ता, अनीता कपूर, प्रेम भारद्वाज,दिवाकर भट्ट,वाज़दा खान, गोकरन. नीला प्रसाद,प्रेमचंद सहजवाला,गिरीश पंकज, देश निर्मोही, अंजनी कुमार,रवीन्द्र श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, गोपाल रंजन आदि कई जानीमानी हस्तियां शामिल थीं।

प्रस्तुति
सुमीता केशवा
मुम्बई

No comments:

 

© 2009 Fresh Template. Powered by भड़ास.

आयुषवेद by डॉ.रूपेश श्रीवास्तव